एसबीआई कार्ड ने योनो पर पेश किया ‘सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड’

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) एसबीआई कार्ड ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के ई-प्लेटफॉर्म एसबीआई योनो पर ‘सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड’ पेश करने की घोषणा की। एसबीआई कार्ड ने बताया कि ‘सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड’ से ग्राहकों को एक आसान डिजिटल अनुभव मिलेगा। वे सावधि जमा खातों (फिक्स्ड डिपॉजिट) से जुड़ा क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीला पांडे की मौजूदगी में इसे पेश किया।

ग्राहक एसबीआई योनो पर चार तरह के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड – एसबीआई कार्ड इलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिम्पलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिम्पलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई में सावधि जमा खाता रखने वाले ग्राहक एसबीआई योनो पर शत-प्रतिशत कागज रहित प्रक्रिया के जरिये आसानी से ‘सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड’ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। श्रीमती पांडे ने कहा कि अब ग्राहक एसबीआई योनो पर एक आसान और सुविधाजनक तरीके से कुछ ही मिनट में पूरी तरह से कागजरहित डिजिटल प्रक्रिया के जरिये सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पा सकते हैं। वे चार विकल्पों में से अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे सही कार्ड चुन सकते हैं।

.....

Next Post

चीनी, गेहूं नरम, चावल के भाव चढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल के दाम बढ़ गए जबकि दालों और खाद्य तेलों में मिला-जुला रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 34 […]

You May Like