साथी को खोने पर थाना परिसर में नम हुई पुलिस की आंखें

शुजालपुर।अकोदिया मार्ग पर बुधवार की शाम को विभागीय कार्य के लिए जाने के दौरान शुजालपुर सिटी थाना के एचसीएम नरेंद्र परमार की बाइक की टक्कर अन्य वाहन से हुई थी. जिसके बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान नरेंद्र ने दम तोड़ दिया. इस दु:खद खबर पर शोक छा गया. सिटी थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की उपस्थिति में दिवंगत हुए नरेंद्र परमार को विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विभाग की और तत्कालीन सहायता परिजन को प्रदान की गई. हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रधान आरक्षक नरेंद्र पुलिस थाना सिटी में लगभग 3 वर्षों से सेवा दे रहे थे, इसके चलते हुए विभागीय सहकर्मियों के साथ ही आमजन में भी काफी परिचित थे.

Next Post

बोलेरो से ग्रामीणों को कुचलने पर दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

Thu Aug 21 , 2025
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में बोलेरो वाहन से ग्रामीणों को कुचलने की सनसनीखेज वारदात हुई है। इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार मंचू असाटी सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर […]

You May Like