चीनी, गेहूं नरम, चावल के भाव चढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल के दाम बढ़ गए जबकि दालों और खाद्य तेलों में मिला-जुला रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 34 रुपये घटकर 5,276 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ की कीमत 17 रुपये गिरकर 5,951 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 51 पैसे कम होकर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 4,172 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और 2,873 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव लगभग स्थिर रहा।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत सात रुपये प्रति क्विंटल घट गई। तुअर दाल 44 रुपये और मसूर दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई। मूंग दाल की कीमत 11 रुपये और मूंग दाल की सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 42 रिंगिट गिरकर 4,768 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 67.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में सरसों तेल की कीमत 76 रुपये और पाम ऑयल की 61 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। सूरजमुखी तेल 25 रुपये और वनस्पति 22 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल की कीमत आठ रुपये चढ़ी। वहीं, सोया तेल 35 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

.....

Next Post

राज्यसभा सांसद महेश केवट ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मछुआरों की समस्या सुनी

Wed Sep 23 , 2026
ओंकारेश्वर। राज्यसभा सांसद महेश केवट मंगलवार शाम ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर शयन आरती में भाग लिया। मंदिर के संध्याकालीन पुजारी पं. डंकेश्वर दीक्षित ने दर्शन कराए और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी दी। दर्शन के बाद झूला पुल पर मांझी-कहार-केवट समाज ने सांसद का स्वागत किया। […]

You May Like