फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के नवाचारों पर चर्चा

भोपाल।बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ. जहां इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग में “इमरजिंग ट्रेंड्स इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग” नाम का प्रोग्राम संचालित किया जा रहा था. बी.जी.आई. के कोकता, आनंद नगर स्थित कालेज परिसर में विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी साझा की गई. इस मौके पर बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी ने अपने संबोधन से सभी उपस्थित शिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया. मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एच.एन. भार्गव, मुख्य वैज्ञानिक और डिवीज़न हेड, सी.एस.आई.आर – एम्प्री उपस्थित रहे. इसके साथ ही विभिन्न विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में नवाचार और थ्री-डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से सम्बन्धित प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला.

Next Post

दैवेभो के 11 माह के एरियर भुगतान की मांग, CS को भेजा गया पत्र

Fri May 30 , 2025
भोपाल।दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के 11 माह के एरियर का भुगतान तत्काल कराने की मांग की गई. मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में मांग की गई. मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष ने इस मौके पर बताया कि प्रदेश के शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन […]

You May Like