भोपाल।दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के 11 माह के एरियर का भुगतान तत्काल कराने की मांग की गई. मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में मांग की गई. मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष ने इस मौके पर बताया कि प्रदेश के शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों का माह अप्रैल 2024 से मार्च माह 2025 तक का 11 माह का एरियर विभागों के अधिकारियों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से दैनिक वेतन भोगी श्रमिक एरियर भुगतान की मांग कर रहे हैं. श्रम आयुक्त ने प्रदेश की दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की ₹50 तक की वृद्धि की थी लेकिन उच्च न्यायालय के स्थगन के कारण वेतन वृद्धि विभागों में लागू नहीं हो पाई थी. प्रातांध्यक्ष ने बताया कि श्रमिकों के पक्ष में दिए गए फैसले के बाद श्रम आयुक्त ने उक्त दोनों वेतन वृद्धि पुनः लागू कर दी है जिस कारण श्रमिकों का वेतन 12125 निर्धारित किया गया है.
दैवेभो के 11 माह के एरियर भुगतान की मांग, CS को भेजा गया पत्र
