ब्राजील विश्व कप से पहले फ्रांस, क्रोएशिया के साथ खेलेगा मैत्री मैच

रियो डी जनेरियो, 20 दिसंबर (वार्ता) ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय टीम अगले साल फीफा विश्व कप की तैयारी के लिए अमेरिका में फ्रांस और क्रोएशिया के साथ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। सीबीएफ के बयान के अनुसार, पांच बार की विश्व चैंपियन टीम 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस का सामना करेगी, जिसके बाद 31 मार्च को ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैच होगा।

ये मैच ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी को विश्व कप टीम की घोषणा करने से पहले खिलाड़ियों का आकलन करने का आखिरी मौका देंगे। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जायेगा। ब्राजील ने 10 टीमों वाली दक्षिण अमेरिकन क्वालिफाइंग स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर रहकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। कोच एंसेलोटी की टीम ग्रुप सी में अपना पहला मैच 13 जून को मोरक्को के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

Next Post

पैट कमिंस और नेथन लायन ने इंग्लैंड को हार की और धकेला

Sat Dec 20 , 2025
एडिलेड 20 दिसंबर (वार्ता) ट्रैविस हेड (170) और एलेक्स कैरी (72) की शानदार बल्लेबाजी के बाद पैट कमिंस और नेथन लायन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को दूसरी पारी में 349 का स्कोर करने के बाद 435 रनों […]

You May Like

मनोरंजन