
सिवनी। इन दिनों बाघ के हमले से लोगों की जान जा रही है। लगातार हो रहे बाघ के हमले से ग्रामवासियों में दहशत बनी हुई है। इसी के चलते शुक्रवार को विकासखंड कुरई अंतर्गत गांव बमनथड़ी में दोपहर लगभग 3 बजे के दरमियान एक बाघ ने लगभग 17-18 वर्षीय युवक पर हमला बोला। जिससे युवक की मौत हो गई।
आसपास के गांव के लोग व परिजन लाठी लेकर जंगल में पहुंचे। साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही वन विभाग घटनास्थल पर पहुंचा।
