
जबलपुर। मदनमहल से दमोहनाका तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हाईड्रा मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक विश्राम यादव 40 वर्षीय निवासी कुडंम के खेरी गांव गुरूवार सुबह दस बजे काम कर रहा था, पुल के ऊपर प्लास्टर बनाकर ऊपर मसाला पहुंचा रहा था। इसी बीच हाइड्रा वाहन चालक की लापरवाही के चलते वह मशीन की चपेट मेें आ गया। जिससे उसे चोटें आ गई। घायल को आनन-फानन में समीप ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विदित हो कि मप्र का सबसे बड़ा फ्लाइओवर जबलपुर में मदनमहल से दमोहनाका तक बन रहा। जिसके निर्माण कार्य के दौरान पूर्व में भी कई हादसे हो चुके है। जिसमें श्रमिक जान भी गवां चुके है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है।
