एफआईआर के विरोध में महिलाओं ने घेरा रांझी थाना, धरने पर बैठीं

जबलपुर: रांझी स्थित चर्च में हुई अभद्रता के बाद दर्ज हुई एफ आई आर के विरोध में महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गई। उनकी मांग रही कि काउंटर केस दर्ज हो। सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और मोर्चा संभाल लिया। आक्रोशित महिलाओं का आश्वासन देने के साथ समझाइश दी गई।
विदित हो कि धोबीघाट में रहने वाले फुलस्पल चर्च के पादरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई की सुबह 9.30 बजे वह और क्रिश्चियन समुदाय के अन्य लोग चर्च में थे।

उसी वक्त वहां प्रीति डिंडोरिया अपने कई अन्य साथियों के पहुंची थी। चर्च में धर्म परिवर्तन होने का आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही पादरी के साथ अभद्रता की गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एफआईआर के विरोध में गुरूवार रात दूसरा पक्ष थाने पहुंचा। हिंदूवादी महिला नेत्री प्रीति धनधारिया साथी महिलाओं के साथ थाने पहुंची जहां महिलाएं धरने पर बैठ गई और उनका आरोप रहा कि पादरी व अन्य ने उनके साथ अभद्रता की।

जिन पर भी एफआईआर दर्ज की जाए। महिलाएं एफआईआर की मांग पर अड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। थाने के सामने धरने पर बैठी महिलाओं के चलते यातायात बाधित हुआ। प्रीति धनधारिया का कहना रहा कि झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। हम लोगों के साथ अभद्रता की गई है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

हैदराबाद के 44 घोड़ों की ग्लैंडर्स रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri May 23 , 2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने किया प्रोत्साहित जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गठित की गई रैपिड रिस्पांस टीम की मेहनत सफल साबित हो रही है। हैदराबाद से रैपुरा पनागर लाए गए 44 घोड़ों की ग्लैंडर्स रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 9 […]

You May Like