राशिफल-पंचांग : 25 दिसम्बर 2025

पंचांग 25 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 04 संवत् 2082 पौष शुक्ल पंचमीं गुरूवासरे दिन 10/41, शतभिषा नक्षत्रे रातअंत 6/11, वज्र योगे दिन 1/39, बालव करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 25 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी. पद एवं स्थान परिवर्तन के योग है. शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा. भौतिक सुख प्राप्त होगा. उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है. वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यात्रा से कष्ट होगा. वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते है. आय में सुधार होगा. भाईयों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. पद एवं प्रभाव बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य: गुरूवार 25 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, मिलनसार, अच्छे व्यक्तित्व का धनी और परिश्रमी होगा, कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा. यह अमीरी जीवन व्यतीत करेगा, माता पिता को सुखी रखेगा, शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छी सफलता प्राप्त करेगा.

———————————————————

मेष- विरोधी वर्ग उलझाने का कार्य करेगा, व्यापारिक यात्रा का योग है, परिश्रम अधिक करना होगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार संभव है.

वृषभ- सुविधा की कमी से कामकाज में मुश्किल होगी, मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, बांधव सुख मिलेगा, मनोरजन के कार्यो में खर्च होगा, दूरभाष पर खुश खबरी प्राप्त होगी.

मिथुन- राजकीय कार्यो में लापरवाही से नुकसान होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी.

कर्क- पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद होगी, वैभव के सामान पर खर्च होगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों के कार्य में सहयोग रहेगा.

सिंह- खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य खराब होगा, वाहन चलाने में सावधानी रखें, जहां तक बने आप किसी को अधिक भरोसे में न रखें, परेशानी हो सकती है.

कन्या- योजनाओं को पूरा करने में मुश्किल होगी, आय के नए श्रोत मिलेंगे, पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी, मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

तुला- अधिकारियों की मदद से सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, विवादास्पद स्थितियों को टालने का प्रयास करें, आर्थिक लाभ होगा.

वृश्चिक- इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आर्थिक लाभ होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु- न चाहते हुये भी किसी की मदद करना पडेगी, दूर दराज की यात्रा का योग बन सकता है, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, हर्षोल्लास समाचार मिलेगा.

मकर- आवेश में आकर गलत फैसला कर सकते हैं, हितचिन्तक की सलाह लेना लाभकारी है, कार्यो को गति मिलेगी, उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय.

कुम्भ- उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी, कार्य योजना में अडंगे लग सकते हैं, आर्थिक लेनदेन कम करें, सतर्कता सूझबूझ से काम करें, खर्च अधिक होगा.

मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, शारीरिक अस्वस्थ्यता में सुधार होगा, नियोजित कार्य पूर्ण होगे.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

पौष शुक्ल पंचमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, गेहॅू, शक्कर, जौ, चना, रूई, आदि में तेजी होगी, अरहर उड़द, मॅूग, मोठ, में घटाबढ़ी होगी, लालमिर्च के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 1475 है.

———————————————————

Next Post

अरावली: विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी

Thu Dec 25 , 2025
अरावली पर्वत श्रृंखला केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि उत्तर भारत की पारिस्थितिकी का आधार स्तंभ है. यह श्रृंखला थार के रेगिस्तान को हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढऩे से रोकती है, भूजल भंडारण को पोषित करती है और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. […]

You May Like