बुधनी। नर्मदा नदी के बुधनी पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बुधनी और नर्मदापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल देहात थाना क्षेत्र में आने के कारण नर्मदापुरम पुलिस ने मामला अपने हाथ में लिया है. मृतक की पहचान कैलाश चौहान निवासी नर्मदापुरम के रूप में हुई है, जो डेयरी व्यवसाय से जुड़ा था.पुल के ऊपर युवक की बाइक और चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.
एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.
