इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के न्यू रानी बाग इलाके में 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और प्रस्तुत वीडियो साक्ष्य के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है.पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय रूद्रप्रताप दांगी पिता ओमप्रकाश दांगी ने शिकायत दर्ज कराई कि लोका पिपल सैलून के सामने, न्यू रानी बाग खंडवा रोड क्षेत्र में पप्पल उर्फ हर्षदीप भाटिया निवासी न्यू रानी बाग ने उसके साथ मारपीट की.
घटना के संबंध में साक्षी आदर्श पाल, शुभ सदावना और लाभ सदावना के कथन लिए हैं. फरियादी द्वारा घटनाक्रम से संबंधित एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी गई, जिसे थाने के कंप्यूटर सिस्टम पर ऑपरेटर के माध्यम से चलाकर देखा गया. वीडियो साक्ष्य की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
