इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी घर की गैलरी से भीतर घुसा और वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें.
पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय गौरव कश्यप निवासी 129, सदर बाजार हनुमान मंदिर के पास ने शिकायत दर्ज कराई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में गैलरी के रास्ते दाखिल हुआ. आरोपी ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल घुमा दिया और इसके बाद सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया. मामले में सदर बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है.
