काश्यप मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बने

भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने आज भोपाल में एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से भेंट की और उन्हें एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक बनाया जाने का पत्र सौंपा।

इस अवसर पर बास्केटबॉल खेल के विकास पर चर्चा की गयी। उन्होंने श्री काश्यप को आगामी 10 जून से इंदौर में प्रारंभ हो रही साउथ एशिया स्पर्धा के लिए इंडिया टीम के खिलाडि़यों के प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया।

 

Next Post

रेल परियोजना की मंजूरी के लिए यादव ने मोदी और वैश्णव को दिया धन्यवाद

Wed May 28 , 2025
भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण रेल परियोजना रतलाम-नागदा सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नये […]

You May Like