इंदौर: कांग्रेस ने आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन नहीं लेने के चलते ऑफिस के बाहर ज्ञापन चस्पा कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस प्रदेश सरकार के दबाव में असहाय हो चुकी है. पुलिस की आखों पर पट्टी बांधी गई है और उसे सही गलत नजर नहीं आता है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दोनों भाई नाना एवं भारत पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर एक जमीन के मामले में कल पुलिस ने तेजाजी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया.
इसको लेकर आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने गया था. कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेने पुलिस कमिश्नर संतोषसिंह मौजूद नहीं थे. इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर संतोष सिंह के ऑफिस के बाहर ज्ञापन चस्पा कर दिया. उक्त मामले को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस जमीन को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है, उस जमीन पर यादव समाज का बोर्ड लगा है. बोर्ड पर राधेश्याम यादव सहित सरकार से जुड़े नेताओं के परिवार वालों के फोटो लगे है। उन पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज क्यों नहीं किया?वर्मा ने कहा कि पुलिस की आंख पर पूरी तरह से पट्टी बांध दी गई है. पुलिस असहाय हो चुकी है.
