जंगली जानवरों के लिए खेत में बिछाया बिजली के करंट से ग्रामीण की मौत

छिंदवाड़ा। जंगली जानवरों से मक्का की फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के करंट प्रवाहित जीआइ तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया बिजली का तार और एक बांस भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर की शाम से रात के बीच की है। लोहांगी निवासी प्रदीप पिता गोपाल तिरगाम खेत की मेढ़ से होकर जा रहे थे। इसी दौरान वह खेत में लगाए गए जीआइ तार में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मोहखेड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों अशोक खौशी ने जंगली जानवरों से मक्का की फसल बचाने के उद्देश्य से अपने खेत में जीआइ तार फैलाया था। आरोप है कि घनश्याम कासेकर ने अपने घर के बिजली कनेक्शन से वायर जोड़कर खेत में लगाए गए लोहे के तार में करंट प्रवाहित कर दिया था। इसी करंट की चपेट में आने से प्रदीप की जान चली गई।

एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला ०००००

पुलिस ने जांच के आधार पर 20 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 3(5) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में प्रकरण दर्ज किया। मामले में महालपुर निवासी अशोक खौशी उम्र 54 साल और लोहांगी निवासी घनश्याम कासेकर उम्र 62 साल को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने घनश्याम के मेमोरेंडम के आधार पर वायर जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों आरोपितों की भूमिका की जांच की गई है।

Next Post

घर में घुसे चार बदमाश, महिला को बंधक बना लूटे लाखों के जेवर व नगदी

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत प्रज्ञा विहार कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। बदमाशों ने सो रही महिला को बंधक बनाकर, उसके गले से मंगलसूत्र खींचा और लोहे की रॉड से अलमारी तोडक़र लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपये […]

You May Like