कृषि विद्यार्थियों ने सीखी मधुमक्खी पालन की बारीकियां

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान संस्थान के बीएससी (ऑनर्स) कृषि के विद्यार्थियों ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बरगी डैम के पास स्थित रॉयल हेरिटेज स्कूल के फार्म का दौरा कर मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए इटेलियन मधुमक्खियां उपयुक्त होती हैं, जो लगभग डेढ़ माह में एक चक्र पूरा करती हैं और वर्षभर में 5 से 6 चक्र पूरे कर सकती हैं। एक बॉक्स से औसतन 1 से 2 किलो शहद उत्पादन संभव है। विद्यार्थियों को पालन के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया, जहां डॉ. नमिता बेरी ने एग्रो फॉरेस्ट्री के महत्व और उसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रो. मेवा लाल केवट, प्रो. रीता भंडारी, डॉ. अपर्णा अवस्थी और डॉ. संस्कला पटेल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

अधिकांश भूमि चारागाह की निकली, कब्रिस्तान का सीमित हिस्सा शेष, पूरा हुआ सीमांकन

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर: चरगवां क्षेत्र में तीन महीने से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नपाई की और पूरी भूमि को अलग-अलग हिस्सों में चिन्हित किया। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के अनुसार, सीमांकन के दौरान कब्रिस्तान और चारागाह […]

You May Like