
उमरिया। जिले के लिए आज एक बड़ी सौगात मिली है पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत मानपुर विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह ने की इस सेवा के शुरू होने से अब उमरिया के बांधवगढ़ आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कान्हा, मैहर, चित्रकूट और जबलपुर जैसे प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों तक तेज, सुरक्षित और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह कदम जिले में पर्यटन, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को गति देने वाला माना जा रहा है।
उमरिया जिले को आज एक नई और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा के तहत जिले में हेली सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं मानपुर विधायक मीना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उमरिया के विकास, पर्यटन विस्तार और त्वरित आवागमन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।हेली सेवा शुरू होने से अब उमरिया आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी कान्हा, मैहर, चित्रकूट और जबलपुर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले के आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूर्व मंत्री मीना सिंह ने कहा कि उमरिया जिला प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है, और हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगे और भी रूट बढ़ाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सके।हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन निर्धारित समय-सारणी एवं किराए के अनुसार किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इस नई सुविधा से जिले को विकास की नई उड़ान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
