
ब्यावरा। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस पर नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था के. सी. कॉन्वेंट हाई स्कूल में बाल मेला आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन की दुकाने लगाई.
अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, गोपाल बादशाह, गिरिराज लववंशी, राम भील, बनवारी कुशवाहा , राहुल दांगी, दीपक सामरे, स्कूल संचालक इंदर सिंह लववंशी उपस्थिति रहे.
बाल दिवस के बारे जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण बाते साझा की. आयोजन में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया. विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण करने के साथ ही शिक्षकों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों एवं पालकों ने खरीददारी कर व्यंजनों का लुफ्त उठाया. संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र कुमार कुशवाह ने किया. आभारउप प्राचार्य श्री रामजीवन ने किया.
बाल मेला लगाकर प्रतिभाओं का सम्मान किय
उधर,इंदौर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला आयोजित कर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाये. खेल, हस्तकला तथा रचनात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति दी. अतिथि जिपं अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, नपाध्यक्ष पवन कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, जिपं सदस्य डॉ विश्वनाथ दांगी, सुश्री रचना भार्गव एवं महेन्द्र यादव उपस्थित रहे.
विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा बच्चों की प्रतिभा एवं नवाचार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विद्यालय संचालक हरिओम दांगी एवं प्राचार्य चेनसिंह जाटव ने अतिथियों का स्वागत किया. कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता विकसित होती हैै. विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये.
