
सतना। जिले के 6 अस्पतालों को शवों को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर प्रदान किये। इनमें जिला चिकित्सालय सतना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी, नागौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहपुर, रैगांव तथा स्वास्थ्य केन्द्र शिवराजपुर शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. ए द्विवेदी, जीएनएम की प्राचार्य आरती मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष ओम सिंह, आकांक्षा सिंह सहित आफिस स्टॉफ तथा नर्सिग की छात्रायें उपस्थित रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह डीप फ्रीजर आमजन और अस्पताल दोनों के उपयोग में आयेगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इनकी देखरेख और समुचित रूप से संचालन की निगरानी की जायेगी। सबकी सहमति से निर्णय लेकर आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के लिए शुल्क का भी निर्धारण किया जा सकता है। जिससे डीप फ्रीजर के मेंटीनेंस और मरम्मत का कार्य कराया जा सकेगा।
