एसपी षियाज केएम का फेरबदल, प्रियंका मिश्रा बनीं शासन चौकी प्रभारी, बीएल बंशल को तिनगुड़ी भेजा

सिंगरौली: जिले में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत विंध्यनगर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा को शासन पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, शासन चौकी प्रभारी बीएल बंशल को स्थानांतरित कर तिनगुड़ी चौकी की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ दोनों पुलिस चौकियों में नए प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

शासन चौकी की कमान संभालने जा रहीं प्रियंका मिश्रा के सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण की जिम्मेदारी होगी।वहीं, तिनगुड़ी चौकी के नए प्रभारी बीएल बंशल के सामने अपराधों पर नियंत्रण और स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की चुनौती रहेगी। पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद दोनों चौकियों में नए प्रभारियों की कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले प्रयासों पर नजर रहेगी।

Next Post

नेपाल से भोपाल आए युवक और नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत, हबीबगंज पुलिस जांच में जुटी

Fri Oct 9 , 2026
भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक और 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के शव एक ही मकान में फंदे पर मिले. दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर […]

You May Like