नेपाल से भोपाल आए युवक और नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत, हबीबगंज पुलिस जांच में जुटी

भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक और 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के शव एक ही मकान में फंदे पर मिले. दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे. हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
पुलिस के अनुसार, मृतक अमन गाह (19) मूल रूप से नेपाल के अर्गाखांची जिले का रहने वाला था. वह भोपाल में 11 नंबर क्षेत्र के पास चाइनीज फूड का ठेला लगाता था. घटना के समय उसके माता-पिता एक पारिवारिक सदस्य की मौत के कारण नेपाल गए हुए थे. वहीं, किशोरी भी हबीबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.
दोनों ने साथ खाना खाया था
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था. कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है. बाद में दोनों के शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर मिले. घटनास्थल पर युवक नीचे गिरा हुआ था, जबकि किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला. पुलिस कमरे की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.
दोस्त को भेजा था धन्यवाद का संदेश
पुलिस को पता चला है कि घटना से पहले अमन ने अपने दोस्त आर्यन थारु को संदेश भेजकर धन्यवाद कहा था. उसने संदेश में लिखा था कि दोस्त ने उसके लिए बहुत कुछ किया है. गुरुवार रात करीब आठ बजे आर्यन मौके पर पहुंचा तो दोनों के शव मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों के बयान से सामने आएगी स्थिति
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. अमन के माता-पिता नेपाल में हैं. उनके भोपाल पहुंचने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस परिजनों के बयान लेने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है

Next Post

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को अनुमति नहीं, दिल्ली पुलिस अलर्ट

Fri Oct 9 , 2026
  दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल होने वाले धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और इसकी जानकारी आयोजकों को देरी से मिलने की बात भी सामने […]

You May Like