इनरव्हील क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान, दुकानदारों को वितरित किये डस्टबीन 

छिंदवाड़ा।नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में विविध सामाजिक संगठन आगे आकर छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इनमें से एक नाम है इनरव्हील क्लब छिंदवाड़ा और सिद्धि विनायक बेस्ट मैनेजमेंट का, जिन्होंने शनिवार 30 अगस्त के शुभ दिन छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में स्वच्छता की शपथ ली और 50 दुकानदारों को RRR के सिद्धांत पर बने कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाए गए डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता की अपील की।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, स्वच्छता टीम से देव पाठक के साथ क्लब सदस्य मोनाली खंडेलवाल, रोहनी मेनन, श्वेता कालिया, शोभा गौड, सीमा गुगनानी, सुदेश मक्कड़ सहित अन्य स्वच्छता प्रेमी उपस्थित रहे, सभी स्वच्छता प्रेमियों ने दुकानदारों सहित गणमान्य नागरिकों से छिंदवाड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की।

Next Post

कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कल और परसों करेगा प्रदर्शन

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में विरोध दर्ज कराएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के सामने […]

You May Like