प्रशांत ने रचा इतिहास
शिवपुरी:जिले के करैरा के बासगढ़ के रहने वाले एक नवयुवक ने अपनी साहसिक यात्रा से इतिहास रच दिया हैं उन्होंने पूरे भारत की 25000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर अपने क्षेत्र का नाम देश और दुनिया में रोशन किया हैं।प्रशांत ने अपनी इस महायात्रा की शुरुआत 8 मार्च 2024 को दिल्ली के इंडिया गेट से की थी और ठीक एक साल बाद अपनी जन्मभूमि करैरा में इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे करैरा क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस यात्रा के दौरान प्रशांत ने भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों की सैर की, जहां उन्होंने अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से अनुभव किया। उनका यह अभियान सिर्फ एक व्यक्तिगत चुनौती नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य था – पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस को बढ़ावा देना और भारत की विविधता को दुनिया के सामने लाना।
