रीलबाज सोशल मीडिया पर दिखा रहे भौकाल

जबलपुर: रीलबाज सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने, खुद को दादा, डॉन, किंग और गैंगस्टर कहलवाने और फैन फॉलोइंग बढ़ाने अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे हैं, दहशतगर्दी दिखा रहे हैं। कोई फायरिंग कर रहा है तो कोई आर्म्स लहरा रहा है। खुद को गैंगस्टर बताने वाले बदमाश और उनके गुर्गे, चेले सोशल मीडिया पर सक्रिय है हालांकि इन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया ऐसे गुंडे-बदमाश चिन्हित किए जा रहे हैं।
पढ़ाई लिखाई की उम्र में बदमाशी-
सोशल मीडिया पर सक्रिय रीलबाजों में अधिकतर किशोर हैं और वह पढ़ाई लिखाई की उम्र मेंं युवा सोशल मीडिया में खुद को बड़ा बदमाश दिखाने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो, वीडियो वायरल कर रहे है।
जेल में बदमाश, बाहर गुर्गों की गुंडई
कई गैंगस्टर ऐसे है जो जेल मेें बंद हैं और जेल की हवा खा रहे है लेकिन उनके गुर्गें सलाखों के बाहर गुंडई चमका रहे हैं। कुछ तो बदमाशी कायम रखने के लिए सरेराह रंगदारी मांगते हैं और न देने पर न केवल हमले करते है बल्कि खौफ दिखाने के लिए मारपीट, हमले का वीडियो भी बनाते है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते है।
हिस्ट्री मिलते ही उतर रही रीलगिरी
हालांकि ऐसे बदमाशों पर कार्रवाई करने के लिए सोशल नेटवकिंग साईट्स पर निगाह रखने के लिए सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। अभी हाल में हत्याकांड में जेल से छूटे बदमाश ने समर्थकों के साथ रैली निकाली। वीडियो वायरल किया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया बदमाशेां को गिरफ्तार किया। पिछले माह सोशल मीडिया पर पिस्टल, हथियारेां के साथ फोटो वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की गई थी।

Next Post

ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल का आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा

Fri Aug 8 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने गुरुवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि उसने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 492 रुपये से 517 रुपये प्रति शेयर तय किया है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य एक रुपया […]

You May Like