सड़क हादसे के बाद कोमा में गए घायल बुजुर्ग ने 15 दिन बाद दम तोड़ा

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत व्हीकल मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पिछले 15 दिनों से कोमा में थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सुहागी पटेल नगर निवासी निर्भय सिंह ठाकुर (40) ने बताया कि बीते 10 जून की शाम करीब 7:30 बजे उनके पिता मुलायम सिंह ठाकुर व्हीकल मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर बावली के पास से पैदल अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में मुलायम सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें मदनमहल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर पर लगी गहरी चोट के कारण वे हादसे के दिन से ही कोमा में चले गए थे। डॉक्टर की सलाह पर परिजन 25 जून की रात उन्हें अस्पताल से घर ले आए थे, जहां रात उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Next Post

बुजुर्ग महिला को मृत बताकर ससुराल वालों ने बेच दी करोड़ों की जमीन

Sun Jun 28 , 2026
इंदौर: जमीन की भूख और पैसों के लालच में रिश्तों के कत्ल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिजलपुर इलाके में करोड़ों रुपए मूल्य की 5 हेक्टेयर (लगभग 12 एकड़) से अधिक की पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. […]

You May Like