मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने कहा है कि फिल्म कुबेरा की सफलता एक “करिश्मा” है क्योंकि ये फिल्म वो कर दिखाने में कामयाब रही है जो आमतौर पर फिल्मों के लिए मुश्किल होता है।
नागार्जुन ने फिल्म कुबेरा की सफलता पर बात करते हुये कहा कि आलोचकों, दर्शकों और बॉक्स ऑफिस तीनों का प्यार एक साथ मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा , “ कुबेरा मीडिया को पसंद आई, दर्शकों को भी पसंद आई, मतलब धमाका हो गया! इसका मतलब ये है कि हम फ़िल्म निर्माता सही ट्रैक पर हैं, मीडिया भी सही ट्रैक पर है और जनता भी सीधी लाइन में चल रही है।”
नागार्जुन ने फ़िल्म निर्देशक शेखर कम्मुला की तारीफ़ करते हुये कहा, यह बहुत ही कम होता है। आम तौर पर या तो रिव्यू अच्छे आते हैं और फिल्म नहीं चलती, या फिल्म चलती है और रिव्यू फुस्स निकलते हैं। लेकिन यहां तो दोनों फुल ऑन हैं, रिव्यू भी शानदार, और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पे तबाही मचा रही है। ये तो करिश्मा है सच में! तुमने कमाल कर दिया शेखर”
उल्लेखनीय है कि निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेरा में नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना ने ऐसे किरदार निभाये हैं जो देशभर के दर्शकों के दिलों में घर कर गए हैं।
