भारत टैरिफ में कटौती करने के लिए तैयार- ट्रम्प

वाशिंगटन (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि भारत टैरिफ में कटौती करने के लिए तैयार हो गया है।

श्री ट्रम्प ने कहा कि भारत हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलता है और वहां कुछ नहीं बेच सकते। उन्होंने कहा कि भारत टैरिफ में कमी करने के लिए तैयार हो गया है क्योंकि आखिरकार कोई उनके किए की पोल खोल रहा है।

उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका को हर किसी देश ने लूटा है और यह अब बंद हो गया है।

उन्होंने कहा, “भारत हमसे भारी टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। लेकिन अब वह अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता है।

 

Next Post

मुंबई में विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन एक मई से

Sat Mar 8 , 2025
मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई में विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आयोजन एक से चार मई तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राज्य सरकार के सहयोग से किया जाएगा। एक अधिकारी ने शक्रवार को इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने एक प्रेस […]

You May Like