ज़ी सिनेमा पर 20 अप्रैल को होगा फिल्म ‘अग्नि’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) जी सिनेमा पर फिल्म ‘अग्नि’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 20 अपैल को होगा।

ज़ी सिनेमा ला रहा है एक दमदार फिल्म ‘अग्नि’, जो एक साथ थ्रिल, सस्पेंस, ऐक्शन और भावनाओं से भरी हुई है। यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को समर्पित है जो हर दिन लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। ‘अग्नि’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर होगा।

फिल्म अग्नि के निर्देशक राहुल ढोलकिया हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में प्रतीक गांधी, साई तम्हणकर, सैयामी खेर और दिव्येंदु हैं। यह फिल्म दिखाती है कि फायरफाइटर्स और रेस्क्यू टीम के लोग किन हालात में काम करते हैं और उनकी ज़िंदगी में कितना तनाव होता है।

Next Post

21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ राजस्थान का ईनामी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Fri Apr 18 , 2025
इंदौर: क्राईम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने राजस्थान के डग जिले से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी अय्यूब खान को गिरफ्तार कर लिया है. अय्यूब पर एमडी ड्रग्स की तस्करी का आरोप है और वह वर्ष 2024 से फरार था. पुलिस ने […]

You May Like