
ब्यावरा। मकर सक्रांति का पर्व बुधवार एवं गुरुवार दो दिन मनाए जाने से बुधवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन, पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया. अधिकांशतः मकर सक्रांति का पर्व आज मनाए जाने से मंदिरों में कहीं अधिक भीड़ रहेगी, दान पुण्य किया जाएगा.
गौरतलब है कि 14 एवं 15 जनवरी दो दिन मकर सक्रांति का पर्व होने के कारण बुधवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों पर पहुंचे तथा दर्शन कर दान पुण्य करते हुए गायों को चारा डाला गया. क्षेत्र के प्रसिद्ध घुरेल धाम पर बुधवार को हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे. दोपहर में यहां काफी भीड़ रही. यहां पर मेला भी लगा हुआ है. इसी प्रकार स्थानीय श्री अंजनीलाल मंदिर धाम सहित सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. राजगढ़ स्थित खोयरी धाम, नरसिंहगढ़ स्थित छोटे एवं बड़े शिवालयों एवं जिले भर में मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
दान पुण्य का महत्व आज अधिक ज्योतिषियों के अनुसार 14 की रात्रि को सूर्य मकर राशि में आना बताया जा रहा है. पंडित दुर्गाशंकर शास्त्री के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि से सूर्य मकर राशि में आने के बाद पुण्य काल का आज विशेष महत्व है, ऐसे में दान पुण्य का महत्व आज अधिक रहेगा. अब कल दिन भर पर्व रहेगा.
पुण्य का महत्व आज अधिक ज्योतिषियों के अनुसार 14 की रात्रि को सूर्य मकर राशि में आना बताया जा रहा है. पंडित दुर्गाशंकर शास्त्री के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि से सूर्य मकर राशि में आने के बाद पुण्य काल का आज विशेष महत्व है, ऐसे में दान पुण्य का महत्व कल अधिक रहेगा. कल दिन भर पर्व रहेगा.
साधु संतो की तपोभूमि रहा है घुरेल धाम ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर घुरेल की पहाड़ी पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केन्द्र है. यह सिद्ध स्थल अनेक साधु संतो की तपोभूमि रहा है. मकर सक्रांति पर यहां हजारों लोग आते है. विशाल मेला लगता है. यह एक प्राचीन एवं सिद्ध स्थल है. यहां की प्राकृतिक छठा भी देखते ही बनती है. यह स्थल काफी दर्शनीय है. वर्तमान में यहां मंदिर निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते इस बार भक्तों ने बाहर से ही पशुपतिनाथ जी के दर्शन प्राप्त किए. यहां प्रतिवर्ष मकर सक्रांति और महाशिवरात्रि पर मेला लगता है. यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. अलग-अलग जगह पानी के टैंकर और नल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. टू व्हीलर और फोर व्हीलर पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई. सुरक्षा के मद्देनजर सुठालिया और ब्यावरा थाना से पुलिस बल तैनात रहे. लाइट की पूरी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.
