शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक 15 वर्षीय नाबालिग शिकायत लेकर पहुंची कि कोलारस के रहने वाले दो युवकों ने मुझको किडनेप कर जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। वहीं आरोपी द्वारा बलात्कार कर मुझे वहां अकेला छोड़कर भगा दिया गया तथा मुझे धमकी दी गई कि तूने किसी को बताया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 22 कस्बा कोलारस थाना की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि मैं गरीब परिवार की रहने वाली हूं और मैं अपनी मां के साथ दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा लगवाने जाती हूं जिससे हमारे घर का गुजारा चलता रहता हैं। रात्रि करीब 8:30 बजे में अपने घर का सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी.
कोलारस के निवासी गुजरी मोहल्ले के पास छोटू कुशवाह पुत्र हरिशंकर कुशवाह निवासी रामकापुरा भाईजी का कुआं कोलारस दत्ते कुशवाह निवासी तालाब पार कोलारस मिले और उन्होंने सीधे मेरे पास आकर मेरे मुंह पर कपड़ा लगाते हुए मेरा अपहरण कर लिया और मोटरसाइकिल पर ले गये।वहीं पीड़िता ने बताया कि रेल की पटरी के पास वेयर हाउस के नजदीक के खेत में ले गये और मेरे साथ छोटू कुशवाह ने जबरदस्ती कीतो उसने चिल्लाया उस पर उन दोनों ने मारपीट कर उसके साथ बलपूर्वक बलात्कार कर उसको बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये।
