फर्जी निकली चलती रेल में दो करोड़ के गहनों की लूट!

खंडवा। रेलवे स्टेशन की जीआरपी थाना पुलिस ने दो करोड़ रुपए की फर्जी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक करोड़ 80 लाख रुपए के सोने के करीब डेढ़ किलो वजनी जेवरात भी बरामद हुए हैं । पुलिस या नहीं बता रही है कि माल किसका था। क्यों सागर पारेख इस माल को कहां ले जा रहा था? वह माल क्यों हड़पना चाहता था? जीआरपी का प्रेस नोट भी गड़बड़ नजर आ रहा है।

आरोपियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन पर इन गहनों के लूट की फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी। इनकी कहानी पर पुलिस को शक हो गया।

 

खंडवा में ल और मुंबई जाकर लिखी रिपोर्ट, इसी से पकड़ा गया

दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक सागर पारेख जैन ने सीएसटी मुंबई स्थित जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके साथ ट्रेन में खण्डवा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन में चाकू दिखाकर करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपये के गहनों की लूट हुई है। जिसमें 52 नग सोने की चूड़ियाँ और 35 नग सोने की अंगूठियाँ शामिल हैं । जिनका कुल वजन 1 किलो 500 ग्राम सोना है।मामले की तफ्तीश के लिए शुक्रवार को जीआरपी थाना खंडवा भेजा गया। जिसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी सहित आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने जांच शुरू की ।

 

दोस्तों को दो करोड़ का सोना देकर बता दी थी लूट की कहानी

वहीं पुलिस जांच में मालूम चला कि, मामला पूरी तरह से झूठा है, और लूटा हुआ माल फरियादी सागर ने ही कल्याण स्टेशन पर अपने एक साथी प्रवीण को दिया था । जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से यह माल जप्त कर लिया है। इसके साथ ही जांच में मालूम चला कि, फरियादी सागर ने अपने साथियों संग मिलकर खुद को चोट पहुँचाई, और अपने साथियो संग फर्जी लूट की योजना बनाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सागर के साथ ही उसके साथी संजय और राकेश को भी गिरफ्तार किया है।

Next Post

गौरव दिवस पर मां शारदा के चरणों में चढाई 3.5 कि.मी. लम्बी चूनर

Sun Oct 5 , 2025
सतना /मैहर जिले की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर को आयोजित मैहर जिले के द्वितीय गौरव दिवस की पहली गतिविधि की शुरूआत मां शारदा देवी के चरणों में 3.5 किमी लम्बी लाल चूनर चढाकर की गई। मां शारदा मंदिर की डयोढी से शुरूआत की गई इस चूनर यात्रा […]

You May Like