
सागर।एडिना फार्मेसी कॉलेज सागर एवं जिला आयुष विभाग सागर के तत्वाधान में वृद्धआश्रम सागर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया जिसमें आयुष विभाग से डॉ आशीष पटेल, डॉ सुरभि सारंगपुरे एवं अन्य सहयोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की| इस शिविर में एडिना फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने एवं स्वास्थ्य परीक्षण में अपना सहयोग दिया एवं वृद्ध जनों के लिए अपने दायित्वों को समझा | संस्था के डायरेक्टर डॉ सुनील जैन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को समाज एवं परिवार के प्रति अपने दायित्वो को समझने में मदद करती हैं | इस शिविर में एडिना कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रतीक जैन एवं शिक्षक डॉ वसंत खरे, साक्षी जैन, हर्षना विश्वकर्मा, शैलजा यादव, प्रखर नेमा,हरिओम कुर्मी भी उपस्थित रहे| शिविर के संयोजक राहुल सिंह ठाकुर ने जिला आयुष अधिकारी डॉ जोगेंद्र सिंह ठाकुर का आभार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की अनुमति एवं सफल आयोजन के लिए किया |
