
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने आज अपने प्रात: भ्रमण के दौरान नगर निगम के वार्ड 43 में चल रहे निर्माण कार्यो, सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने वार्ड 43 में चल रहे सीवर लाईन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं निर्देशित किया कि सीवर लाईन का निर्माण कार्य में तेजी लाये तथा यह सुनिश्चित करे कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कमी नही होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित संविदाकार को सीवर लाईन निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों का तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने वार्ड में स्थित मुक्तिधाम बेहतर साफ -सफाई कराने का प्रबंध करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने गणेश प्रतिमा विर्सजन स्थल वाले घाटो का निरीक्षण कर घाटो में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देशित कर घाटो में प्रकाश व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही सिंगरौलिया में बने स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा स्टेडियम की साफ -सफाई सहित बाउंड्री वाल बनाए जाने तथा उनका बेहतर रख-रखाव करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त के भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम, ईई प्रदीप चडार, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त रुपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।
