
भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में आयोजित तूर्यनाद-25 कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए कहा, भांजे-भांजियों आप इनोवेशन करो, मामा हमेशा तुम्हारे साथ है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और संस्कारों को कभी न भूलने का आग्रह किया और कहा कि आज का भारत दुनिया की आंखों में आंख डालकर बात करता है। चौहान ने युवाओं से देशहित में समर्पण की अपील करते हुए कहा कि अब हमें देश के लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत पूर्णतः विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
