उप्र से दो चोरों को गिरफ्तार कर लाई पुलिस

जबलपुर: रांझी पुलिस ने बुलेरो वाहन समेत आठ लाख रूपए का माल चुराने वाले दो आरोपियों उप्र से गिरफ्तार कर लिया है। टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि 6 दिसम्बर को अभिनव काव निवासी शक्तिनगर गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि थी वह अद्रिका कंस्ट्रसन कंपनी में साईट इंजीनीयर का काम करता है । वर्तमान में कंपनी में अमृत जल योजना अंतर्गत पनेहरा पेट्रोल पंप से जलशोधन रांझी तक पाईपलाईन बिछाने का काम चल रहा है कंपनी में कार्य के लिए बुलेरो गाडी क्रमांक एमपी 20 जीए 9234 लगी हुई है जिसमें आठ लाख रूपए की सामग्री रखी थी।

चोरी हो गई।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की और ललितपुर उत्तर प्रदेश में दबिश देकर सरफराज खान पिता बाबुद्दीन खान 32 वर्ष निवासी ग्राम लखनाका थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा, महेन्द्र अहिरवार पिता कटिया अहिरवार 29 वर्ष निवासी ग्राम सूरजपुर थाना बलदेवगढ जिला टीकमगढ को बुलेरो गाडी एवं चोरी गई सामग्री के साथ पकडा गया।

Next Post

अंकित हत्याकांड: कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर

Wed Dec 10 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में हुई अंकित ठाकुर 30 वर्ष की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है हालांकि अब तक पुलिस के हाथ खाली है। विदित हो कि चेरीताल निवासी अंकित ठाकुर रात लगभग 11-30 बजे घर […]

You May Like