इंदौर:एनएसयूआई के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शनिवार को विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया. इस दौरान छात्रों को उनके अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में मौजूद चुनौतियों तथा भविष्य से जुड़े विषयों की जानकारी देते हुए संगठित होकर अपनी आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम में एनएसयूआई इंदौर के अध्यक्ष रजत सिंह पटेल ने कहा कि छात्रों की आवाज़ लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.
यदि विद्यार्थी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होंगे, तभी शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव होगा. इस अवसर पर शुभम सिंह दरबार एवं एनएसयूआई की टीम भी उपस्थित रही. अभियान के दौरान विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी लिए गए तथा उन्हें संगठन के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के लिए प्रेरित किया गया.
