जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत स्टारसिटी फेस 4 कटंगी रोड में चोरों ने दो घरों मेें धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। अधारताल में चोर सूने घर से सोने चांदी के जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस ने तीनों ही मामलों मेें प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।अधारताल पुलिस ने बताया कि हिमांशु स्वर्णकार 35 वर्ष निवासी मैत्रीनगर गार्डन महराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 दिसम्बर को मां को बड़ी बहन के घर गढ़ा छोडक़र अपने प्राईवेट काम से चैन्नई चला गया था.
घर के गेट की चाबी पड़ोसी नेहा शुक्ला को देकर गया था जो पोर्च के पेड़ पौधों में पानी डालतीं थीं, 16 दिसम्बर को नेहा शुक्ला गेट का ताला खोलकर पोर्च से देखीं मेन दरवाजे का ताला टूटा था। चोर सोने चांदी के जेवर, नगदी सहित चोरी कर ले गया है।पति छग में तैनात, पत्नी डिंडौरी गई, हुई चोरी माढ़ोताल थाने में बुधवार को श्रीमति सिया सान्डिया 36 वर्ष निवासी स्टारसिटी फेस 4 कटंगी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति सुनील कुमार सान्डिया छत्तीसगढ़ मेंं सशस्त्र बल में पदस्थ हैं एवं दोनों बच्चे इंदौर में पढ़ाई करते हैं.
वह 7 दिसम्बर की सुबह लगभग 11-30 बजे घर में ताला लगाकर अपने ससुराल डिण्डौरी चली गयी थी। 15 दिसम्बर की शाम घर वापस आई, तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था सोने चांदी के जेवरात गायब थे। पड़ोस में रहने वाली श्रीमति रेनू मिश्रा 50 वर्ष के घर से गृहस्थी का सामान चोरी हुआ है ।
