शिवपुरी में मधुमक्खी के काटने से विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले मनुपरा गांव में निवास करने वाली एक विवाहिता की मौत मधुमक्खी के काटने से हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता खाना खा रही थी उसी समय उसके होंठ पर मक्खी ने काट खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए,जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत होने की खबर मिल रही है।

मामला भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर का है। यहां 48 वर्षीय रामकुंवर लोधी खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक बड़ी मधुमक्खी ने उनके होंठ पर काट लिया। कुछ समय बाद महिला को चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए और शव को गांव ले गए।

Next Post

विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने देखी व्यवस्था

Mon Feb 10 , 2025
सतना:रामपुर बाघेलान विधानसभा के ग्राम पंचायत बेला में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं विधायक विक्रम सिंह विक्की प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप में प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले गुजरात के यात्रियों से मुलाकात कर प्रयागराज जाने के […]

You May Like