फोर्ट रोड़ के जाम में फंस गए अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल

रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, अभी तक आम आदमी ही जाम में फसता था लेकिन अब राज्यपाल भी जाम में फस गये और आधे घंटे तक जाम में फसे रहे. दरअसल सैनिक स्कूल के पुरा छात्र एवं अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. पारनाईक किला मार्ग में सुबह जाम में फस गये. हालत इतनी खराब थी कि हूटर के बाद भी लोग नही हटे, बाद में स्थानीय लोगो की मदद से रास्ता खाली कराया गया तब राज्यपाल आगे बढ़े.

गौरतलब है कि फोर्ट रोड़ के दोनो तरफ अतिक्रमण है और सडक़ पर सामान रखकर दुकान संचालको ने अस्थाई कब्जा कर रखा है. यहा कभी न तो यातायात पुलिस जाती और नही अतिक्रमण दल अतिक्रमण हटाने जाता है. पहले से ही सूचना थी कि अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल फोर्ट रोड़ से निकलेगे, उसके बाद भी प्रोटोकाल का कोई ध्यान नही रखा गया. जैसे ही काफिला सुबह पहुंचा तो जाम में फस गया. दोनो तरफ लम्बा जाम लग गया. यहा यातायात पुलिस की साफ लापरवाही देखने को मिली. वाहनो के हूटर बजते रहे लेकिन यातायात पुलिस के जवान नजर नही आए. लिहाजा स्थानीय लोगो ने एक-एक वाहनो को किनारे किया, जिसके बाद जाम खुला और काफिला निकला.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले फिल्म निर्देशक गोवारीकर

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने शुक्रवार को ग्वालियर विमानतल पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवारीकर का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की। आशुतोष गोवारीकर ने भी मध्य प्रदेश में मिल रहे […]

You May Like