अंकित हत्याकांड: कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में हुई अंकित ठाकुर 30 वर्ष की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है हालांकि अब तक पुलिस के हाथ खाली है। विदित हो कि चेरीताल निवासी अंकित ठाकुर रात लगभग 11-30 बजे घर में था तभी सौरभ ठाकुर, यश बेन, आशुतोष शुक्ला व अंजू ठाकुर पहुंचे और हाथ मुक्कों से अंकित के साथ मारपीट की थी, मोहल्ले के लोगों की मदद से बीच बचाव कर अंकित को परिजनों ने घर के अंदर ले जाकर बिस्तर पर लेटा दिया था.

अंकित शराब के नशे में होने से सो गया था सुबह मां उठी तो अंकित की मौत हो चुकी थी। सौरभ ठाकुर ने वर्ष 2022 में अंकित के साथ मारपीट की थी तभी से सौरभ उसके बेटे अंकित से रंजिश रखता था उसी रंजिश के चलते वारदात हुई। जिसके बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को पुलिस ने सौरभ ठाकुर, यश बेन, आशुतोष शुक्ला एवं अंजू ठाकुर कि खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

एसपी ने स्वीकारा : पुलिस ने होनहार छात्र को ड्रग स्मगलिंग में फंसाया

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर:मंदसौर में एक होनहार छात्र की गलत गिरफ्तारी के मामले ने मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में गंभीर मोड़ ले गया. सुनवाई के दौरान मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा स्वयं उपस्थित हुए और कोर्ट के सामने स्वीकार किया कि मल्हारगढ़ थाने की टीम ने बस से छात्र को उतारकर उसी दिन […]

You May Like