बिलासपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मीनाक्षी ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी

बिलासपुर, 26 सितंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर में व्यापक कार्रवाई करते हुए शहर के चर्चित कारोबारी समूह मीनाक्षी ट्रेडर्स से जुड़े सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवास और दफ्तरों पर दबिश दी। रायपुर से पहुंची टीम ने इलाके को घेरकर कई घंटे तक दस्तावेजों की छानबीन और पूछताछ की प्रक्रिया जारी रखी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने क्रांति नगर के साथ ही महावीर नगर स्थित मकानों पर दबिश नहीं दी। जांच का दायरा केवल क्रांति नगर तक सीमित रहा।

प्रारंभिक जानकारी बताती है कि कार्रवाई का केंद्र वित्तीय लेन-देन और कथित कोयला कारोबार से जुड़े लेन-देन की जांच है। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही सुल्तानिया परिवार अथवा मीनाक्षी ट्रेडर्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

कार्रवाई की खबर मिलते ही व्यापारी जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कई कारोबारी इसे क्षेत्रीय व्यापार पर संभावित प्रभावों से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, ईडी टीम अंदर मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह स्पष्ट होने का इंतजार है कि कार्रवाई किस खास मामले से जुड़ी हैं।

 

Next Post

ग्लोटिस का आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा

Fri Sep 26 , 2025
अहमदाबाद, 25 सितंबर (वार्ता) ग्लोटिस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से गरूवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसने सोमवार, 29 सितंबर को दो रुपये अंकित मूल्य वाले अपने इक्विटी शेयरों का आईपीओ खोलने का प्रस्ताव किया है। एंकर निवेशक बोली की […]

You May Like