इंदौर: स्वच्छता के मामले में लगातार सात सालों से देशभर में नंबर वन रहने वाला इंदौर शहर एक बार फिर अपनी सफाई के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता के लिए चर्चा में है. रंग पंचमी पर गेर उत्सव के बाद इंदौर नगर निगम ने गेर मार्ग को मात्र 60 मिनट में साफ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.
इस बार रंग पंचमी की गेर में करीब 5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था, जो पिछले सालों की तुलना में कहीं अधिक था. इसके बावजूद नगर निगम ने अपनी तत्परता और कड़ी मेहनत से पूरे मार्ग को चंद मिनटों में साफ कर दिया.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव , आयुक्त शिवम वर्मा एवं अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार रंग पंचमी की गैर निकालने के तुरंत बाद राजवाड़ा से निगम का सफाई अभियान शुरू हो गया था
