
भैंसदेही।
गारपठार के ग्रामीणों ने पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी जिला विभाग बैतूल पहुंचकर, गांव की पेयजल समस्या रखते हुए कहा कि गांव में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत नलजल योजना संचालित है । चूंकि उक्त योजना के दौरान पेयजल स्त्रोत बोर खनन किया गया था। जिसमे पानी नही लग पाया , जिसके कारण ग्राम पंचायत के पुराने शासकीय बोर से पेयजल सप्लाई चालू थी। लेकिन वर्तमान में उक्त बोर में भी पानी कम हो जाने से पेयजल सप्लाई बंद हो चुकी है । ग्राम में एक अन्य बोर खनन शासन द्वारा कराया गया है। जिसमें पानी उपलब्ध है लेकिन इस पर विद्युत व्यवस्था एवं पाईप कनेक्शन नहीं है। यदि जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत HDPE पाइप द्वारा ग्राम की नलजल योजना को उक्त बोर से कनेक्शन कर विद्युत व्यवस्था कर दी जाती है तो पेयजल समस्या का निराकरण हो जाएगा।
