
भिण्ड। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव, तहसीलदार मिहोना अमित दुबे एवं तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इसी क्रम में एसडीएम लहार ने ग्राम लोहचरा पहुंचकर पुलिया पर लगभग 6 फीट से अधिक पानी होने पर बैरिकेडिंग करवाकर रास्ते को बंद करते हुए कोटवारों को नियुक्त किया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लिलवारी में नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तहसीलदार लहार ने 280 लोगों को उनके रिश्तेदारों के यहां एवं लगभग 100 लोगों को ग्राम गिरवासा में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में ठहरने की व्यवस्था की एवं भोजन पैकेटों का वितरण करवाया गया। इसी प्रकार तहसीलदार रौन श्रीनिवास शर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम इंदुरखी से 10 परिवारों को, ग्राम निबसाई में 09 परिवारों को, ग्राम पडोरा में चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने अपील कर कहा कि सभी नागरिक सुरक्षित अपने घरों में रहें। नदी के किनारों पर एवं जल भराव जैसे स्थानों पर ना जाएं।
