
छिंदवाड़ा। तामिया थाना क्षेत्र के भरिया ढाना के एक खेत में मधुमक्खी ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। वही दो युवकों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ंषौंच के लिए गए हुए थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।
जानकारी अनुसार सुरेश पिता गणेश भारती उम्र 38 साल भरियाढाना का रहने वाला है। वह बीते दिन शाम को अपने साथी शम्मीलाल भारती और एक अन्य के साथ खेत में शौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान वहां मधुमक्खियों ने अचानक तीनों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश मक्खियों की चपेट में आ गया। मक्खियों ने उसे बुरी तरह से डस लिया। दंस के कारण वह बेहोश होकर वही गिर पड़ा। वही उसके साथी शम्मीलाल और एक अन्य साथी ने भागकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। हालांकि दोनों पर मक्खियों ने हमला कर धायल कर दिया था। भागने के कारण दोनों बच गए। कुछ देर बात दोनों अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां सुरेश बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
