पगारा डैम में 103 प्रतिशत से अधिक जलस्तर पहुंचा, खोले गये सभी 6 गेट

मुरैना: जोरा इलाके में पगारा डैम में लगातार वर्षा के चलते जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डेम के सभी 6 गेट खोल दिये गये हैं। कुल 28500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति काबू में है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। पगारा डैम की लाइन जल संग्रहण क्षमता 120.485 मिलियन क्यूसेक मीटर है।

जबकि अब डैम का जलस्तर 199.73 मीटर दर्ज किया गया है। इसका फुल टैंक जल स्तर 199.33 मीटर निर्धारित हैं यानी जलस्तर तय सीमा से ऊपर जा चुका है। डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज गेट आदि माध्यमों से 28,500 क्यूसेक पानी का सुरक्षित डिस्चार्ज किया जा रहा है। डैम के जलस्तर में वृद्धि का प्रमुख कारण उसके कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश है। जौरा क्षेत्र में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अब तक कुल 302 मिमी बारिश हो चुकी है। इसी कारण से सभी गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
आसन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका
पगारा डैम से छोड़ा गया पानी अब आसन नदी में पहुंचेगा, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इससे आसपास के निचले इलाकों और गांवों में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Next Post

शहर के बीचोबीच कार पर गिरा पेड़, बाउंड्रीवाल टूटी

Sat Jul 19 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में आज सुबह शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित पीएचई विभाग परिसर में अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से विभाग की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचा है, साथ ही पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।जानकारी के मुताबिक पेड़ भरत गोयल की कार पर […]

You May Like