शिवपुरी: शिवपुरी में आज सुबह शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित पीएचई विभाग परिसर में अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से विभाग की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचा है, साथ ही पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।जानकारी के मुताबिक पेड़ भरत गोयल की कार पर जा गिरा जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना के समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक माना जाता है। घटना के बाद सड़क पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। कार मालिक भरत गोयल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और भारी पेड़ों की समय रहते छंटाई न होने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
