महाविद्यालय में 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान

सागर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई । महाविद्यालय स्तर में, विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चरणवार “संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चलाया जा रहा है । इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु महाविद्यालय स्तरीय समिति डॉ विकाश चन्द्र त्रिपाठी संयोजक एवं समिति सदस्य डॉ देवेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ अवधेश प्रताप सिंह, सुश्री अनुष्का राजे द्वारा महाविद्यालय में चलाए जा रहे विशेष समाधान शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों जैसे जन सुनवाई, हेल्पडेस्क, सी एम हेल्पलाइन प्रकरणों का त्वरित निराकरण, एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में श्री जैन द्वारा आगामी चरण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस बैठक में अभय श्रीवास्तव योजना अधिकारी ने सी एम हेल्प लाइन समाधान हेतु विद्यार्थियों से सम्पर्क करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. विनय शर्मा, डॉ अमर कुमार जैन, डॉ राना कुंजर सिंह, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, डॉ. रेणु सोलंकी संजीव खटीक ,चन्द्रप्रकाश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Next Post

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तेल, हल्दी-मेंहदी के बाद धूमधाम से निकली शिवजी की बारात

Sun Feb 15 , 2026
सागर: महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पंतनगर स्थित बालाजी पुरम कॉलोनी -2 में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव विवाह उत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पिछले वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भगवान शिव के विवाह की सभी […]

You May Like