इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र की नंदबाग कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 3 लाख 2 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए. वारदात का पता मकान मालिक के लौटने पर चला.
राखी नगर निवासी संजय पिता हरिनारायण सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा था. अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी, छोटा मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बेन्टेक्स ज्वेलरी और नकदी गायब थी. शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों के साथ असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है
Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग (ECI) ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। घोषित शेड्यूल के मुताबिक, इन सभी सीटों के लिए 9 सितंबर को औपचारिक गजट अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि […]

You May Like
-
4 weeks ago
आज शपथ लेंगे अमित लाहोटी